उत्तराखंडक्राइमस्वास्थ्य

रुड़की के निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत

खबर सागर

रुड़की के निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत

 

रुड़की के निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी कराने आई महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी ।
मौके पर अफरातफरी मच गई। अस्पताल के सामने हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस को हंगामा शांत करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर लगे सी सी टीवी कैमरों की डी वी आर कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है ।
दरअसल रुड़की के गांव इमली खेड़ा गांव निवासी कविता की डिलिवरी होनी थी जिसके चलते महिला को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था ।
आरोप है की अस्पताल के डॉक्टर ने दो दिन पहले महिला की डिलिवरी कराई जिसके बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ थी आरोप है की इसी बीच आज महिला की अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल के डॉक्टर ने लापरवाही बरती जिसके बाद कविता की मौके पर ही मौत हो गई।
गुस्साए महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की ।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है खबर लिखे जाने तक भारी भीड़
अस्पताल के सामने धरने पर मौजूद रही।
मर्तक के परिजन डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!