उत्तराखंडसामाजिक

खस्ताहाल मोटर मार्ग पर जान हथेली पर रखकर करना पड़ रहा सफर

खबर सागर

 

 

खस्ताहाल मोटर मार्ग पर
जान हथेली पर रखकर करना पड़ रहा सफर

चुन्नी बैण्ड – विद्यापीठ मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण का निर्माण कार्य महीनों से अधर में लटकने से राहगीरों को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करने पड़ रही है।
मोटर मार्ग का अधिकांश भाग कीचड़ में तब्दील होने से मोटर मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है।
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण मोटर मार्ग का डामरीकरण व विस्तारीकरण का कार्य अधर में लटकने से घन्टों जाम लगना आम बात हो गयी है ।

मोटर मार्ग पर घन्टों जाम लगने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गयी है तथा ग्रामीणों को मंजिल तक पहुंचने में घन्टों का समय लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!