उत्तराखंडक्राइम

12 साल से फरार गौतस्करों को पुलिस ने किया गिरफतार

खबर सागर

 

12 साल से फरार चल रहे कुख्यात गौकशी और अवैध पशु मांस तस्करों को दून पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई है।

आपको बता दें कि दून की मित्र पुलिस द्वारा पिछले 12 साल से फरार चल रहे गौतस्करों को गिरफ्तार किया है ।

जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के निवासी हैं। इस बात पर देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि इन अभियुक्तों के खिलाफ वर्ष 2012 में गौवध अधिनियम और गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत एफ.आई.आर की गई थी ।

और काफी प्रयासों के बाद भी इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी जिसके बाद इन्हें इनामी घोषित कर इन पर 5-5 हज़ार रुपए का इनाम रखा गया।

साथ ही उन्होंने कहा कि मुखबिर और एस.ओ.जी की सूचना से पता चला कि दोनों अभियुक्त हरिद्वार जनपद के मंगलौर में छुपे हैं।

जिसके बाद पुलिस ने दबिश कर इन्हें मंगलौर के लंडौरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!