उत्तराखंड

नरेंद्रनगर के पास सड़क पर गिरे भारी बोल्डर व मलवा मार्ग अवरुद्ध

खबर सागर

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच -94) पर नरेंद्रनगर के कुमार खेड़ा में पहाड़ी से भारी भरकम बोल्र्डर्स और मलवा सड़क पर आकर पसर गया |
बताते चलें कि सड़क के निचले छोर पर खड़ी पत्थरों की सुरक्षा दीवार से टकराने के बाद भारी बोल्डर्स और मलवा सड़क पर ही पसर गया ।

पत्थरों की सुरक्षा दीवार न लगी होती तो ठीक नीचे कुमार खेड़ा की बस्ती में बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, लोग ईश्वर का शुक्र गुजार कर रहे हैं कि उनकी जिंदगी बच गई ।
बहुत सारा मलवा बीआरओ कैम्प व सुमन चंदोला के खेतों में जा घुसा, खेत में खड़ी फसल मलवे की भेंट चढ़ गई ।

बीआरओ व स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुमार खेड़ा के ठीक ऊपर कांडा में महानंदा,वेस्टन जैसे बड़े पांच सितारा होटल हैं ।
जो कंस्ट्रक्शन का मलवा ऊपरी छोर पर डाल देते हैं और पानी की निकासी भी कुमार खेड़ा के ठीक ऊपर गधेरे में कर रखा है, जिसके कारण यह मलवा आने की घटना हुई है ।

घटना इतवार की देर सायं की है,
इस सड़क की देखभाल का जिम्मा बीआरओ के पास है,
मलवा हटाने में जेसीबी लगी हुई है ।

भारी मात्रा में सड़क पर पड़े मलवे को देखते हुए बीआरओ का कहना है कि उनके पास एक ही जेसीबी है, इसलिए (कल) मंगलवार तक मलवा हटाए जाने की संभावना है,

वाहनों की आवा- जाही नरेंद्रनगर शहर के लिंक रोड से निरंतर जारी है, बीआरओ का कहना है कि मलवा आने से सड़क को बंद हुए, 15 घंटे से अधिक का समय हो चुका है, मगर पुलिस स्थानीय प्रशासन अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!