
खबर सागर
द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्रर की चल विग्रह उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर रासी से रवाना हो गयी है ।
भगवान मदमहेश्रर की चल विग्रह उत्सव डोली के आगमन पर विभिन्न यात्रा पडा़वो पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है ।
सैकड़ों श्रद्धालु डोली की अगुवाई कर रहे हैं! भगवान मदमहेश्रर की चल विग्रह उत्सव डोली दोपहर तक अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गाँव पहुंचेगी ।
- कल भगवान मदमहेश्रर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर भगवान मदमहेश्रर के कपाट वेद ऋचाओं के साथ शुभ लगनानुसार ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें ।



