
खबर सागर
जनपद उत्तरकाशी से है जहा नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिये उत्तरकाशी पुलिस एक्टिव मोड पर नजर आ रही है ।
नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा जनपद में युद्ध स्तर कार्यवाही को अमल के साथ पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है ।
एसपी उत्तरकाशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि एस0ओ0जी0 व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी मिली ।
जिसमे थाना धरासू के चौकी बनचौरा क्षेत्रान्तर्गत बनाड़ी गांव के गडगुलिया व भौतांण नामक तोक मे छापेमारी की गयी ।
इस दौरान टीम द्वारा 2.655 हेक्टेयर (करीब 133 नाली) भू-भाग पर पैदा की गयी प्रतिबन्धित अफीम / पोस्त की खेती का विनिष्टीकरण किया गया।
अफीम की पैदावार करने वाले 12 भूस्वामियों के विरुद्ध थाना धरासू पर NDPS Act की धारा 8/18 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले में अन्य भूस्वामियों को भी चिन्हित किया जा रहा है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
SP उत्तरकाशी द्वारा बताया गया की जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों में प्रतिबन्धित/अवैध नशे की खेती की जाती है जिस पर हमारे द्वारा लगातार नष्टीकरण व रोकथाम की कार्यवाहियां की जा रही हैं ।
पिछले वर्ष उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 1000 नाली से अधिक भू-भाग पर प्रतिबंधित अफीम व चरस की खेती को नष्ट किया गया था



