उत्तराखंडसामाजिक

समाज में समरसात के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

खबर सागर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संघ के स्वयंसेवियो ने नगर में पथ संचलन किया। संघ ने समाज में समरसात के साथ आपसी भाई चारा व राष्ट्र के प्रति सच्ची भावना को लेकर आगे बढे का संदेश दिया ।

आईटीआई मैदान में सभी स्वयंसेवक एकत्रित हुए। स्वयंसेवकों ने आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को नमन किया और भगवा ध्वज फहराया।

अपने बौद्धिक में संघ के प्रांत महाविद्यालय कार्य प्रमुख शिवेन्द्र कुमार ने संघ के स्थापना की परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को जागृत व संगठित करने का आह्वान किया।

यहां से कार्यकर्ताओं ने नगर में पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया।कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने पथ संचलन का स्वागत किया।

पथ संचलन का समापन ध्वजारोहण गीत एवं अमृत वचन के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!