खबर सागर
- सिलगांव का 53 वाँ क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का आगाज
53 वाँ क्रीड़ा विकास एवं सांस्कृति विकास समारोह सिलगांव द्वारा तीन दिवसीय खेल कूद एवं सास्कृति प्रतियोगित का शुभांरभ हर्ष उल्लास के साथ शुरू हुआ ।
शनिवार को क्रीड़ा विकास एवं सांस्कृति समिती सिलगांव के तत्वाधान में राजकीय माध्यमिक स्कूल रणोगी – डिबोगी के खेल मैदान में समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुभाष राणा भाजपा युवा नेता व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ने रिबन काटकर खेल प्रतियोगितओं शुभारंभ के किया ।
पहला उद्घाटन मैच कब्बड़ी जाखधार व दिशाओं के बीच खेला गया । जिसमें ग्राम दिशाव ने 07 अंक से विजय रहा ।
बालीवाल का पहला मैच ग्राम सरतली व ग्राम पाली के बीच खेला गया । जिसमें पाली ने जीत दर्ज की है।
कार्यक्रम बतौर अतिथि सुभाष राणा ने कहा कि पहाड़ के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस सही मार्गदर्शन और मेहनत की। उन्होंने कहा कि खेल आज सिर्फ शौक नहीं, बल्कि करियर भी है। अनुशासन, लगन और आत्मविश्वास से गांव का युवा भी ओलंपिक तक पहुंच सकता है।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देते हैं और हमारी लोक संस्कृति को भी जीवित रखते हैं।
कार्यक्रम के आरंभ से पूर्व विख्यात निशानेबाज स्व: जसपाल राणा के चित्र पर पुप्पाजंली आर्पित समारोह का शुभारंभ किया ।
समारोह समिती के अध्यक्ष संजीव पंवार ने दीपावली की बधाई देते हुए सभी अतिथि व खिलाडियों को स्वागत करते हुए खेल को खेल की भवाना व आपसी भाई चारे के साथ खेलने के अपील की है।
इस मौके पर होशियार सिंह, अनिल पंवार महावीर सिंह, रैपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, सुनीता देवी प्रधान, अंगुल प्रधान, शिवा क्षेत्र पंचायत सदस्य
आन्दन सिह, प्रदीप रावत राकेश पंवार, खजान सिंह, हुकम सिंह रावत, अर्जून सिंह,दीवान सिह, रमेश पुण्डीर, जितेन्द्र चौहान, राजेश सिंह, संदीप राणा, अनेश चौहान आदि उपास उपास्थित थे ।



