
खबर सागर
न्यायं पंचायत श्रीकोट प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री धामी को दिया निमंत्रण
राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोट में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव व पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन निर्धारित है। जिसमें एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री भेंट कर कार्यक्रम में आने का न्यूोता दिया है।
बुधबार को श्रीकोट क्षेत्र के जन प्रतिनिधि व शिक्षक अभिभावक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिसम्बर माह में राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोट में आयोजित होने ज़ा रहा
वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र मिलन समारोह आयोजित को लेकर सीएम धामी को आमंत्रित किया है।
जिसमें प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोट में आयोजिर समारोह में 3000 पुरातन छात्रों का कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
जिस पर सीएम ने कार्यकम में आने का भरोसा दिया है।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में मुलायम सिंह रावत प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चो, नरेश पंवार अध्यक्ष मंडल नैनबाग, राम दयाल शाह, जिपं सदस्य, सुनील सेमवाल प्रधान, उपेन्द्र बिष्ट, अध्यक्ष शिक्षक संघ, दिनेश सिंह राणा क्षेपं सदस्य, बलवीर सिंह राणा प्रधान आदि शामिल रहे ।



