
खबर सागर
रांइका श्रीकोट में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष बने उपेन्द्र बिष्ट
विद्यालय व छात्र छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर रांइका श्रीकोट में शिक्षक अभिभावक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें उपेन्द्र बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया
।
राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकोट में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई । जिसमें विद्यालय की सर्वांगीण विकास के साथ अन्य गतिविधियों को लेकर चर्चा की ।
साथी बैठक में शिक्षक अभिभावक संघ की नवीन कार्यकारणी के गठन में अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष -पदेन प्रधानाचार्य परिपूर्णान्द,सचिव बालकृष्ण चन्द्र, कोषाध्यक्ष मनमोहन नेगी,उप सचिव – श्रीमती सुनीता देवी को सर्व सहमती से चुना गया है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष उपेंद्र बिष्ट ने कहां की विद्यालय हित की समस्याओं व छात्र हित के लिए क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि व अन्य जागरुक लोगों को साथ लेकर समस्याओं मे समाधान पर हर हमेशा खडा उतरने का प्रयास करूंगा ।
इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह देवेन्द्र भजन सिंह ,विजेन्द्र सिंह रावत,विरेन्द्र ,जसपाल सिंह सुनील सेमवाल, सकल चंद ,अरविन्द , जनार्धन सकलानी, दसरदार सिंह, कुशाल सिंह , रमेश चन्द्र , शूरवीर सिंह, शिशपाल,भरत सिंह,गम्भीर सिंह मनमोहन सिंह, प्रकाश, गुलजारी,गिरीश शाह , संदीप, शांती, संगीता,प्रतिभा नौटियाल, पुष्पा बहुगुणा, रजनी रावत आदि उपस्थित रहे।



