उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

टिहरी गढ़वाल में उद्यमशाला योजना- चौपाल को हरी झंडी दिखाकर वैन रवाना

खबर सागर

टिहरी गढ़वाल में उद्यमशाला योजना- चौपाल को हरी झंडी दिखाकर वैन रवाना

जनपद टिहरी गढ़वाल के नौ ब्लाको के लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल को हरी झंडी दिखाकर वैन को किया रवाना किया ।

बता दें कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसर देना, पलायन रोकना और ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना इस योजना का मुख्य उद्देशय है।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी सहित अनेक प्रतिनिधियों के द्वारा हर झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया गया ।
जिलाधिकारी नीतिका खण्डेलवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल -नौ विकास खण्डों के तहत चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी ।
ताकि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक उठाकर उद्यम के क्षेत्र में अपना व्यवसाय के साथ साथ आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत कर सके ।

योजना में किन क्षेत्रों में : –
कृषि, होमस्टे, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, हथकरघा, औषधीय एवं सुगंधित पौधे।

लाभ:-

व्यक्तिगत लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह, महिला समूह सभी आवेदन कर सकते हैं।

*संपर्क:*
वेबसाइट – ukrd.uk.gov.in
हेल्पलाइन – 7060463021

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!