उत्तराखंडसामाजिक

पहाड़ी से पैर फिसलने महिला की मौत

खबर सागर

पहाड़ी से पैर फिसलने महिला की मौत

जौनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कफुल्टा निवासी श्रीमती गुड़ी देवी जंगल में चरा पत्ती लेने गई कि आचानक पैर फिसलने पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई ।

शनिवार को श्रीमती गुड़ी देवी पत्नी महामंत्री विक्रम सिंह चौहान उम्र (लगभग 45 वर्ष) व्यापार मंडल थत्यूड़ पहाड़ी से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम छाया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह गुड्डी देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा और पत्तियां लेने जंगल गई थीं। कुछ समय बाद साथ गई महिलाओं ने उन्हें अपने बीच नहीं पाया। पहले उन्हें लगा कि वह शायद घर लौट गई होंगी, लेकिन जब सभी महिलाएं गांव पहुंचीं और उनके घर पर जानकारी ली गई तो पता चला कि वह घर भी नहीं पहुंची थीं।

इसके बाद महिलाओं ने ग्रामीणों को सूचना दी और दोबारा जंगल में उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गुड्डी देवी एक गहरी ढलान के नीचे गंभीर घायल अवस्था में मिलीं।
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीण उन्हें गांव लेकर आए।

घटना की खबर फैलते ही कफुल्टा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गुड्डी देवी अपने पीछे पति विक्रम सिंह चौहान, दो पुत्रों और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

वही ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, हरिभजन सिंह पंवार, राम सिंह भंडारी, जयप्रकाश कोठारी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!