
खबर सागर
गदरपुर को मुख्यमंत्री धामी की करोड़ों की सौगात, रोडवेज बस अड्डे का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गदरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र को कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने करीब 3 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए आधुनिक रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही विकासखंड कार्यालय भवन समेत कई अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गूलरभोज जलाशय को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और क्षेत्र में स्वीकृत सड़क योजनाओं का भी जिक्र किया।
गदरपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित रोडवेज बस अड्डे के लोकार्पण के साथ ही क्षेत्र के विकास को नई गति देने का दावा किया गया है। करीब 3 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से तैयार आधुनिक बस अड्डे का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने विकासखंड कार्यालय भवन सहित क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र का समग्र और सर्वांगीण विकास करना है।
वहीं, मुख्यमंत्री ने गूलरभोज जलाशय को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने से पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री शहीद ऊधम सिंह कंबोज के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए और कंबोज धर्मशाला पहुंचकर शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।



