
खबर सागर
19- मोटरसाइकिल अंतराराज्यीय वाहन चोर गिरोह के साथ दो गिरफ्तार
रुड़की में एसपी ग्रामीण कार्यालय पर घटना का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र शुयाल ने बताया किमंगलौर पुलिस ने अंतराराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए है। जिनके पास से 19-चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है ।
आरोपियों की निशानी पर बरामद की गई मोटरसाइकिलें हरिद्वार उत्तर प्रदेश और हरियाणा से चोरी की गई है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मंगलोर के निवासी बताए जा रहे है ।
दोनों अभियुक्तों पर पुलिस गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है



