उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

पथरेश्वर महादेव मंदिर डबल मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

खबर सागर

 पथरेश्वर महादेव मंदिर डबल मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

जिला हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में हुए सनसनीखेज दोहरे साधु हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस जांच में सामने आया है कि मंदिर की गद्दी और वर्चस्व को लेकर साधुओं के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

इसी विवाद के चलते मुख्य पुजारी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दो साधुओं की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से दोनों शवों को मंदिर परिसर के पीछे जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!