उत्तराखंडराजनीतिशिक्षासामाजिक

जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू

खबर सागर

जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू

जनपद टिहरी गढ़वाल में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (District Census Handbook-DCHB) के प्रकाशन हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को क्रीड़ा हॉल, विकास भवन नई टिहरी के समीप हुआ। प्रशिक्षण 21 से 24 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर पंकज सिंह एवं नीरज कुमार ने प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के संकलन एवं प्रकाशन संबंधी विभिन्न तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के प्रथम चरण में तहसील टिहरी, प्रतापनगर एवं जाखणीधार के चार्ज अधिकारियों, क्षेत्रीय अधिकारियों तथा राजस्व उपनिरीक्षकों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान ग्राम एवं नगर स्तर पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के अद्यतन अभिलेखीकरण, संबंधित प्रपत्रों के शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संकलन आंकड़ों के सत्यापन तथा जिला जनगणना हस्त पुस्तिका तैयार करने की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला जनगणना हस्त पुस्तिका से संबंधित कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित सम्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है।

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपद के सभी संबंधित चार्ज अधिकारियों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के प्रकाशन का कार्य निर्धारित समय सीमा में प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जा सके।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी केशाब गैरोला सहित जिला कार्यालय के कार्मिक तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!