
खबर सागर
सीएसआर के ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड ने आधुनिक भवन का किया लोकार्पण
- शिक्षा जगत के क्षेत्र में एक बड़ी और प्रेरणादायक पहल सामने आई है। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी यानी सीएसआर के तहत ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड ने 75 लाख रुपये की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर नंबर-2 का आधुनिक भवन तैयार कराया है। नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रदेश में विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल और बच्चों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कंपनी के निदेशक से खटीमा विकासखंड के किसी अन्य राजकीय विद्यालय को भी गोद लेकर उसके पुनर्निर्माण और विकास में सहयोग करने का अनुरोध किया। वहीं, ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड के निदेशक नागराज गार्वेश्वरी ने भविष्य में भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।



