उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

चकराता में कार खाई में गिरी दो पर्यटकों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

खबर सागर

चकराता में कार खाई में गिरी दो पर्यटकों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

साहिया–क्वानू मोटर मार्ग पर पर्यटकों से भरी एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

वीकेंड पर चकराता की खूबसूरत वादियों मैं घूमने आये कुछ पर्यटकों के लिए मौत का सफर बन गया। रविवार शाम साहिया–क्वानू मोटर मार्ग पर
कलेथा–बेवना फेंडूलानी के पास पर्यटकों से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायल तीनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही दुघर्टना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!