खबर सागर
जौनपुर में हर्ष उल्लास के साथ मनाय योग दिवस
योग करे निरोग रहे को लेकर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जौनपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नैनबाग के लोनिवि मैदान में योग सहयोगनी मनीषा तोमर ने प्रातः दो दर्जनों से अधिक को योग अभ्यास कराते हुए योग करने के तौर तरीके कई प्रकार व फायदे की जानकारी और सलाह दी गई । तथा प्रतिदिन योग करने से स्वथ्य व निरोग रहते है।
वही दुसरी ओर ग्राम पंचायत भटवाडी के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवीथात में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पंहुचकर योग अभ्यास किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ ।

साथ विकास विकास खण्ड थत्यूड़ जौनपुर के ग्राम ब्रह्मसारी के सुक्कियाणा में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे सहित भारी तादात में
आयोजित शिविर में उत्साहपूर्वक हिस्स लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
योगाचार्य सविता गौड़ ने आयुष मंत्रालय के निर्धारित दिशा निर्देशन के अनुसार प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राम दयाल शाह, नरेश पंवार, महेश सेमवाल, बलवीर सिंह राणा, सुनील सेमवाल,सुनील, सुनिल थपलियाल, पृथ्वी सिंह, अवबीर पंवार, अनूप थपलियाल, दिनेश राणा,सूपा सिंह, दिनेश तोमर, मीरा देवी, शूरवीर सिंह, सूरत सिंह, गोपाल सिंह पंवार, सागर तोमर, श्रीमती पवित्रा मैठाणी, मीरा तोमर, उश्वनी तोमर, गजीरा देवी आदि उपस्थित रहे ।



