
खबर सागर
पत्रकार राहुल कोटियाल को मिलेगा भैरव दत्त धूलिया सम्मान
अपनी निर्भीक पत्रकारिता के लिए विख्यात कोटी गांव (देवप्रयाग) निवासी राहुल कोटियाल को प्रतिष्ठित पं भैरवदत्त धूलिया चतुर्थ पुरस्कार के लिए चुने जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
आगामी 19 मई को उन्हें यह पुरस्कार देहरादून में प्रदान किया जाएगा।
लोकप्रिय बारामासा के माध्यम से राहुल कोटियाल ने ज्वलंत मुद्दों को निर्भीक ढंग से उठाने के साथ ही पहाड़ की पत्रकारिता को नई धार भी दी है।उनके पिता पूर्व राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल के अनु सार राहुल हर विषय को गहराई व प्रामाणिकता के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास करते है।
राहुल कोटियाल को देश का प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका सहित अनेक पुरस्कार मिल चुके है।
पं भैरवदत्त धूलिया फाउंडेशन सचिव हिमांशु धूलिया ने बताया कि उत्कृष्ट पत्रकारिता हेतु राहुल कोटियाल को एक लाख की राशि, प्रशस्ति पत्र व शाल भेंट किया जाएगा।



