खबर सागर
कैम्टी में दो अवैध निर्माणधीन भवनो पर हुई सिलिंग की कार्यवाही
पर्यटक स्थल केंपटी फॉल सहित आसपास क्षेत्र में भारी तादाद में अतिक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर आज जिला विकास प्राधिकरण टिहरी द्वारा कैम्टी दो अनधिकृत निर्माणधीन भवनों को सील किए गए । जिस पर स्थानीय लोगों द्वारा कड़ा विरोध जताया ।
सोमवार को जिला विकास प्राधिकरण टिहरी
सहायक अभियन्ता दिग्विजय तिवारी की टीम तहसीलदार धनोल्टी शादाब राजस्व उप निरीक्षक अमित नेगी. थाना अध्यक्ष पुलिस बल की निगरानी में अवैध निर्माणधीन दुकान व होटल पर सीज की कार्यवाही कि गई |
जिसमें कैम्टी के तहत छतरी बैड के आस पास 188 वर्ग मीटर के दो मंजिला भवन व दुसरा लगभग 80.00 वर्ग मीटर के तीन मंजिला निर्माणधीन भवन दुकान को सीज किया गया ।
इस दौरान स्थानीय लोगों का सीलिंग के विरुद्ध काफी हल्ला व हंगामा करने के बाद पुलिस बल के हस्तपेक्ष के बाद दोनों अवैध भवनों की सीलिंग की कार्रवाई की गई ।
जिला विकास प्राधिकरण टिहरी सहायक अभियन्ता दिग्विजय तिवारी ने बताया कि दो भवनों के आदेश आने के आज कैम्टी में दो भवनों की सिर सिलिंग कर सीज किया गया । आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी ।



