खबर सागर
भटवाडी में मां गौरजा देवी का तीन दिवसीय पूजा अर्चना व हवन यज्ञ संपन
पट्टी इडवालस्यूं के ग्राम भटवाडी में मां गौरजा देवी का तीन दिवसीय पूजा अर्चना व हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ । जिसमें भारी संख्या में श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन कर सुखः समृद्धी की कामना की है।
शुक्रवार को ग्राम भटवाडी में मां गौरजा देवी की तीन दिवसय पूजा -अर्चना में भारी संख्या में ग्रामीणों व क्षेत्र मे लोगों ने बढ चढ़ कर हिस्सा लेकर प्रातः से ही मां के मंदिर में दर्शन भारी भीड़ उमडी, और
श्रद्वालुओं मन्नते मांगी ।
इस दौरान कई देवता के पश्वा अवतारी हो गए,और श्रद्वालुओं ने सुख समृद्धि की प्रार्थना की ।
समापन पर गौरजा देवी के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की,और हवन यज्ञ कर एक विशाल भंडारे का लाभ उठाया ।
वही दुसरी ओर ग्राम भटवाडी के समीप रमणीक व बुग्याल से युक्त देवीथात में ग्रामीणों ने काली माता मंदिर में पताक चढाई और शांती की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में धनोल्टी के विधायक प्रीतम सिंह पंवार,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल,ग्राम प्रधान सुनील सेमवाल,जिला पंचायत सदस्य, रामदयाल शाह,जाननन्द नौटियाल, शास्त्री महादेव प्रसाद नौटियाल, आचार्य महेश सेमवाल, बलवीर सिंह, सुमन लाल सेमवाल,
सोवत सिंह असवाल, उम्मेद सिंह, कुशल सिंह,आदि उपास उपस्थित थे ।



