
खबर सागर
होली त्यौहार में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर हुई बैठक
आगामी होली पर्व में शांतिपूर्ण व कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर नैनबाग में पुलिस चौकी एक आम बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें होली त्यौहार में
आपसी सौहार्दपूर्ण बनाए रखने की अपील की है।
सोमवार को नैनबाग संस्कृति मंच पर पुलिस चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा द्वारा व्यापार मंडल नैनबाग व आम जनता की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्दय को लेकर चर्चा करते हुए होली का पर्व भाईचारे, प्रेम के साथ त्यौहार को मनाए ।
बैठक सभी से शांति और सद्भाव के साथ किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और कानून का पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है, इसलिए नशे की हालत में गाड़ी का उपयोग बिल्कुल न करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और हुड़दंग या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि सभी व्यापारी और जनता नियमों का पालन करते हुए होली मनाएंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, दिवान रावत, सरदार राणा, रणवीर रावत, गंभीर रावत, अनिल कैंतुरा, उपेंद्र नेगी, वीरेंद्र रमोला, अजीत काम्बोज, दिनेश चौहान, सरदार रावत, जयपाल रावत, महावीर शाह, विकास रावत आदि मौजूद रहे।
फोटो – नैनबाग में होली पर्व बैठक में उपास्थित लोग ।



