
खबर सागर
सती अनसूया देवी की रथ डोली यात्रा का भव्य स्वागत
जनपद चमोली के अन्तर्गत मण्डल घाटी के ग्रामीणो की अराध्य भगवती श्री सती अनसूया देवी की रथ डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर मन्दिर समिति ,केदार सभा ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया ।
51 साल के लंबे अंतराल के बाद 9 माह की देवरा यात्रा पर निकल श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ने केदार पुरी के विभिन्न तीर्थो का नगर भ्रमण कर देश – विदेश के सैकड़ो श्रद्धालुओ को आशीर्वाद दिया ।
इससे पूर्व रथ डोली 1974 में देवरा यात्रा पर निकली थी।
देवरा यात्रा त्रियुगीनारायण, कालीमठ, ओकेश्वर मंदिर ऊखीमठ सहित केदार घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलो का भ्रमण कर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी।



