उत्तराखंडमनोरंजन

सरयू नदी बगड़ में दंगल का आगाज पहलवानो ने दिखाया दमखम

खबर सागर

उतराखण्ड के बागेश्वर में विभिन्न राज्यों से आए पहलवानो का दंगल बागेश्वर में सरयू नदी तट पर किया गया है। दंगल के प्रायोजक दलीप सिंह खेतवाल ने दंगल का शुभारंभ किया |
बागेश्वर मेले में दंगल करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है, उन्होंने कहा कि आज युवा नशे की ओर बढ़ रहा है इस तरीके के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा।
साथ ही मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि गत वर्ष भी उत्तरायणी मेले में दंगल का आयोजन किया गया था । जिसका सफल आयोजन रहा, उसी को देखते हुए इस साल भी दंगल का आयोजन किया गया है, कहा दंगल देखकर युवाओं में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!