- खबर सागर
लिसा डिपो में तीन महीने से बिजली गूल
जहां एक और बढ़ती गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है तो वहीं लिसा डिपो कोटद्वार के कार्यालय में तीन महीने पहले बिजली कनेक्शन कट जाने के कारण कार्यालय के सभी कार्य बाधित हो रहे है।
लिसा डिपो के उच्चाधिकारियों की अनदेखी के चलते समय पर बिजली का बिल का भुगतान नहीं किया गया जिस कारण विद्युत विभाग ने बिजली कनेक्शन काट दिया।
इस भीषण गर्मी में कार्यालय में बिजली नही होने के कारण डिपो कर्मचारियों को जरूरी कार्यों के लिए बाजार के चक्कर काटने पड़ रहे है, जिसमे समय और पैसा अधिक बर्बाद हो रहा है |
और इस भीषण गर्मी में अधिकारियों को बिना पंखे के कार्यालय में कार्य करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
लिसा डिपो अधिकारी रमेश चंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बिजली कनेक्शन कट जाने से पहले ही बिजली बिल जमा करने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था लेकिन उच्चाधिकारियों में बजट नही होने का हवाला देते हुए बिल जमा नही किया |
बिजली कनेक्शन कटे हुए तीन महीनो का समय बीत चुका है लेकिन अब उम्मीद है की जल्दी ही ट्रेजरी से भुगतान होने के बाद बिजली कनेक्शन जुड़ जायेगा।



