उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

देवप्रयाग सहकारी समिति में 19 लाख रुपये के गबन

खबर सागर

देवप्रयाग सहकारी समिति में 19 लाख रुपये के गबन

 

पौड़ी जिले के देवप्रयाग स्थित बहु साधन सहकारी समिति में करीब 19 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है।
सहायक विकास अधिकारी संदीप सिंह की शिकायत पर थाना देवप्रयाग में पूर्व सचिव शैलेंद्र गैरोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने साक्ष्य जुटाने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू करे आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने लगभग 19 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता (गबन) किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button