उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

सारीगाड़ पेट्रोल पंप पर तेल आपूर्ति प्रभावित, टैंकर में कमी से बढ़ी जनता की समस्या

खबर सागरसा

 

रीगाड़ पेट्रोल पंप पर तेल आपूर्ति प्रभावित, टैंकर में कमी से बढ़ी जनता की समस्या

-सारीगाड़ क्षेत्र में स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर इन दिनों तेल आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली यमनोत्री राष्ट्रीय राज यात्रा मार्ग सारीगाड में स्थित होने पर पेट्रोल डीजल पंप की आपूर्ति नही हो रही है।
जब टेंकर आपूर्ति
प्रबंधक के अनुसार कंपनी के टैंकर की फर्जीवाड के चलते नियमित रूप से तेल की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।
पेट्रोल पंप मैनेजर सुमित रावत ने बताया कि टैंकर संचालकों द्वारा डीजल पैट्रोल की आपूर्ति में करीब 300 लीटर तक की कमी की जा रही है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस घाटे के कारण टैंकर चालक यहां आपूर्ति करने से बच रहे हैं, जिसका सीधा असर क्षेत्र की जनता पर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते उन्हें दूर-दराज के पेट्रोल पंपों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।
पंप प्रबंधन ने संबंधित कंपनी और प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान निकालने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में ईंधन आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल हो सके।
फोटो – एन एच मार्ग पर सारीगाड़ पैट्रोल पड़ा सूना ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!