खबर सागर
मुख्यमंत्री धामी ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारम्भ
ऋषिकेश में आज से GMVM गंगा रिजॉर्ट में इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल का रंगारंग आगाज,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया, जिसमें पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शामिल रहे ।
उत्तराखंड सरकार द्वारा ऋषिकेश के GMVM गंगा रिजॉर्ट में अंतराष्ट्रीय योग फेस्टिवल पर बड़ी संख्या में देश विदेशों से योग साधक भारतीय योग को सीखने और समझने पहुंचे सीएम धामी ने सभी देश विदेश से आए योग गुरु और साधकों उत्तराखंड की योग धरती पर स्वागत किया ।
गौरतलब है कि गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल को हर साल आयोजित किया जाता है जिसमें बड़ी संख्यामे योग साधक पहुंचते है



