खबर सागर
टिहरी झील महोत्सव में पर्यटक व सैलानीयों का इंतजार
टिहरी लेक फेस्टिवल 6 से 8 मार्च तक –
मोहन थपलियाल – जनपद टिहरी गढ़वाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 6 मार्च से 9 मार्च 2026 तक टिहरी झील महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव में रोंमाचक व उद्भूभूत क्या ?-
महोत्सव के तहत जनपद के विभिन्न स्थलों पर महोत्सव में छह मार्च को कोटी कॉलोनी में होगा। कोटी कॉलोनी में ही फूड फेस्टिवल, मिस्टर एंड मिस टिहरी, मास्टर शेफ, वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की जीवनगाथा पर आधारित नाट्य, एडवेंचर टूरिज्म का पावर पैक, खैट पर्वत ट्रैक,ब्रहमपुरी से खारास्रोत तक गंगा में राफ्टिंग, धनोल्टी क्षेत्र के अंतर्गत सुआखोली से देवलसारी तक एमटीबी राइड,
देवप्रयाग- आध्यात्म और योग आदि का यहा पंहुच कर जमकर आन्दन उठाए ।
अपील जिलाधिकारी –
डीएम टिहरी गढ़वाल ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभाग करें।
जिलाधिकारी ने प्रदेश से बाहर निवास कर रहे जनपदवासियों से भी आह्वान किया है कि वे बड़ी संख्या में टिहरी पहुंचकर महोत्सव में सहभागिता करें और इस भव्य आयोजन का आनंद लें।



