
खबर सागर
श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालित करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
वहीं केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे ।
श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब या घायल होने के स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग के विभिन्न पडाव पर एमआरपी खोली गई है। जिससे संबंधित श्रद्धालु का तत्परता से उपचार किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मर्तोलिया ने अवगत कराया कि केदारनाथ यात्रा में अब तक ओपीडी एवं इमरजेंसी के माध्यम से 1,21,496 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है, जिसमें 92,469 पुरुष, 29,027 महिलाएं शामिल हैं।



