
खबर सागर
पौड़ी में पूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वाराजिले के एक पुलिसकर्मी की बरखास्तगी की मांग को लेकर सडको पर उतर आया है ।
पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि रिखणीखाल निवासी एक पूर्व सैनिक ने कुछ दिन पूर्व रिखणीखाल क्षेत्र में बिमार वृद्ध महिला और उसकी साथी को अपने दुपहिया वाहन से अस्पताल पहुंचाने के लिये लिफ्ट दी ।
इसी दौरान एक पुलिस कर्मी संजय सिंह ने पूर्व सैनिक को रोककर चालानी कार्यवाही करने के बजाय पहले पूर्व सैनिक से अभद्रता की है।
और उनकी सैन्य सेवा पर भी सवाल उठाये काफी बहस के बाद पुलिसकर्मी ने चालान की कार्यवाही तो की लेकिन चालान रिखणीखाल थाने के बजाय कोटद्वार थाने में जमा करने के लिये काटा गया ।
पूर्व सैनिक के साथ हुई इस अभद्रता पर पौड़ी का पूर्व सैनिक कल्याण संगठन सडको पर उतर आया और पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग उठायी ।
पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने डीएम पौड़ी के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजकर पुलिसकर्मी पर कार्यवाही करने की मांग उठाई ।
साथ ही एसएसपी पौड़ी से भी पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने मुलाकात की ।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच करवाने का आश्वासन पूर्व सैनिक कल्याण संगठन को दिया है।



