उत्तराखंड

टेंट हाउस में लगी आग भारी नुकशान

खबर सागर

खबर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कासमपुर मोड़ के पास की है जंहा आज सुबह एक टेंट हाउस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई ।जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।

आप बता दे आज सुबह जसपुर के कासमपुर मोड़ पर स्थित हिमालय टेंट हाउस के गौदाम में आग लग गई आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाख हो गया वंही गौदाम भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।
गनीमत ये रही कि किसी प्रकार की जनहानि नही हुई वंही सूचना दमकल विभाग को दी गई दमकल विभाग ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया दमकल विभाग के अधिकारी श्याम बहादुर थापा ने बताया कि हिमालय टेंट हाउस में आग लगी थी, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया गोदाम पूरा बंद है अनुमान ये ही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी 9 कर्मचारी आग बुझाने में लगे थे ।
ओर जनता का भी सहयोग रहा ओर दमकल विभाग की दो गाड़िया मौके पर लगी और आग पर काबू पाया गया वंही जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!