उत्तराखंडसामाजिक

सतढुंग महादेव मन्दिर हाट में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं रूद्र महायज्ञ

खबर सागर

 

 सतढुंग महादेव मन्दिर हाट में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं रूद्र महायज्ञ

 

केदार घाटी के पावन धाम सतढुंग महादेव मन्दिर, हाट स्थित एकात्म निकेतन परिसर में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं रूद्र महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है ।

दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण एवं यज्ञ में आहुति देकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। शिव महापुराण कथा व रुद्र महायज्ञ में प्रतिदिन गणेश पूजन, पंचांग पूजन, नवग्रह पूजन के साथ ही हवन कुंड में साढ़े बारह हजार आहूतियां डालकर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की जा रही है ।

विद्वान आचार्यों की वेद ऋचाओं , महिलाओं के धार्मिक भजनों व भक्तों की जयकारों से सम्पूर्ण केदार घाटी का पग – पग भक्तिमय बना हुआ है।

शिव महापुराण कथा के नौवें दिन ब्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक आचार्य दिनेश चन्द्र भट्ट ने कहा कि शिव महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करने का दिव्य साधन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!