उत्तराखंडसामाजिक

श्रीकोट के देवी सोंड़ में मां काली माता की मूर्ति स्थापना

खबर सागर

श्रीकोट के देवी सोंड़ में मां काली माता की मूर्ति  स्थापना

 

क्षेत्र में सुख समृद्धि को लेकर मां काली और नाग देवता का तीन दिवसीय पूजा अर्चना 12 जनवरी आरम्भ के साथ 14 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा ।

पट्टी ईडवालस्यूं के केन्द्र बिन्दु श्रीकोट सौड़ में पौराणीक मां काली का मंदिर स्थापित है। जिसमें क्षेत्र की जनता का अटूट आस्था व विश्वास को लेकर तीन दिवसीय पूजा अर्चना व अनुष्ठान यज्ञ का आयोजन 12 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा ।

12 जनवरी को मां काली मंदिर देवी सौड़ में पूजा अर्चना शुरू होगी, 13 जनवरी को नाग देवता मंदिर समिती द्वारा जागरण व 14 जनवरी को मां काली माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित की जायेगी ।

मंदिर समिती के सदस्य जयवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि तीन दिवसीय पूजा अर्चना के बाद देवी सौंड में मां काली माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी ।
जिसमें पट्टी इडवास्यूं सहित आम भक्तजन अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!