उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

न्याय पंचायत श्रीकोट में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का समापन

खबर सागर

न्याय पंचायत श्रीकोट में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का समापन

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार न्यायं पंचायत श्रीकोट में बहुउद्देशीय शिविर के साथ आयोजित किया गया । जिसमें में 135 आवेदन पत्र व 36 शिकायतें दर्ज हुई ।

तहसील नैनबाग के न्याय पंचायत श्रीकोट
में अमित कुंवर डीएफओ वन प्रभाग मंसूरी की अध्यक्षता व नोडल अधिकारी राजेंद्र कुमार टम्टा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास,पशुपालन,परिवार कल्याण, सहकारिता, आयुष, राजस्व, पंचायती राज, रांइका श्रीकोट आदि विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में कृषि विभाग की सहायक कृषि अधिकारी मनीषा असवाल ने कास्तकारो ने कृषि सम्बधित योजनाओं के बारें में विस्तार जानकारी दी गई । समाज कल्याण विभाग के सहायक एडीओं पंचायत हरीश नौटियाल समाज विभाग जन कलाण योजनाओं की जानकारी दी ।

साथ ही ग्रामीणों ने कृषि यंत्र,
किट नाशक दवाई व पशुओं की दवाई आदि क्रय किए गये ।
श्रीकोट के भटवाडी में हैलीपैड बनाए जाने पर भूमि उपल्ब्ध है।
जंगली जानवारों के आंतक से फसल चौपट होने राहत की शिकायत रखी । धार्मिक पर्यटक स्थल में गुजरों से भारी मात्रा में वन संपदा को क्षति कि जा रही है। पर्यटक स्थल नागटिब्बा पैदल सर्पक मार्ग, सिचाई गूल आदि शिकायतें दर्ज हुई ।

नोडल अधिकारी राजेंद्र कुमार टम्टा ने बताया कि बहुउडदेशीय शिविर के साथ 135 आवेदन पत्र प्राप्त हुए । जिनमें 36 शिकायतें प्राप्त होने के साथ 7 शिकायतें मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायते सम्बधित विभाग को समय अवधि के भीतर निस्तार के लिए प्रेषित किया गया ।

शिविर में सम्बधित विभाग की उपास्थिती न होने पर आम जनता रोष व्यक्त करते शीघ्र ही कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, कनिष्ट प्रमुख मंजू पंवार, सुनील सेमवाल प्रधान,क्षेत्र पंचायत दिनेश रावत,अमित सकलानी प्रधान, प्रदीप कवि प्रधान, नरेन्द्र सिंह नेगी प्रधान, सुभाष रतूड़ी, बलवीर रावत, प्रधान,सूरत सिंह रावत, प्रियंका राणा, बलवीर राणा प्रधान, दीपेन्द्र बिष्ट प्रधान, राजेश   सजवाण, अनूप थपलियाल,जयवीर बिष्ट, विपिन पंवार क्षेत्र पंचापत,सिंह,खण्ड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, दिनेश नौडियाल एसडीओं वन प्रभाग मंसूरी, राम नरेश शर्मा पुलिस चौकी प्रभारी, सुमन लाल सेमवाल, सोवत सिंह, उम्मेद सिंह बिष्ट, आदि उपास्थित थे

फोटो – श्रीकोट में स्टालों को निरक्षण करते अधिकारी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!