
खबर सागर
केंद्रीय मंत्री ने शहीद सम्मान यात्रा को किया रवाना
अल्मोड़ा में शहीद सम्मान यात्रा को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा के तहत वर्ष 2021 के बाद जिले के चार वीर जवानों — हवलदार नंदन सिंह अधिकारी, सिपाही बृजेश रौतेला, हवलदार राजेंद्र सिंह और सिपाही हिमांशु के घरों से लाई गई पावन मिट्टी को, कलश के माध्यम से सैन्यधाम देहरादून भेजा जा रहा है।
इस अवसर पर केन्दीय राज्य मंत्री टम्टा ने पुष्पांजलि कर शहीदो को नमन किया और कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को देश हमेशा याद रखेग।



