उत्तराखंडशिक्षा

महाविद्यालय में प्रवेश की सीट बढाने के लिए छात्र – छात्राओ का क्रमिक अनशन

खबर सागर

महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाए जाने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

जिसके चलते आक्रोशित छात्र संघ सचिव आदर्श कुमार ने अन्य छात्र छात्राओं के साथ क्रमिक अनशन शुरू किया और मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।

बता दें कि बाजपुर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ाए जाने की मांग पूरी नहीं होने से छात्र-छात्राओं में आक्रोश बना हुआ है।

इसी के चलते महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं छात्र संघ सचिव आदर्श कुमार के नेतृत्व में पहुंचे। जहां छात्रों ने महाविद्यालय में क्रमिक अनशन शुरू करते हुए धरना दिया ।

महाविद्यालय में सीटें बढ़ाए जाने की मांग की। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।

वही छात्र संघ सचिव आदर्श कुमार ने कहा कि कई बार सीटें बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए जा चुके है ।

लेकिन सीटें नहीं बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!