उत्तराखंडराजनीति

बूथो की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की टीम पर – आदित्य

खबर सागर

उत्तराखंड में भाजपा के वर्ष 2014 से अब तक के चुनाव में अजय बने रहने में बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री आदित्य कोठारी  ने जानकारी देते हर  बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए राज्य के सभी 11729 बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर दी है। इस बार पन्ना प्रमुख की मदद के लिए चार से पांच कार्यकर्ताओं की टोली भी गठित की गई है ।
पन्ना प्रमुख को आवंटित मतदाता सूची पृष्ठ पर अंकित मतदाताओं की भी चिंता करेंगी ।

पन्ना प्रमुख ओर टोलियों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से लैस करने का जिम्मा मंडल स्तर के पदाधिकारी को सोपा गया है।

बीजेपी बूथ जीते चुनाव जीत के मंत्र पर चलते हुए चुनाव के कार्यक्रम और योजनाओं को आगे बढ़ा रही है ।
पार्टी ने अब तक के चुनाव में सफल रहे इस प्रयोग में अब टोलियो को भी जोड़ा है पन्ना प्रमुख के साथ रहने वाली टोली भी अब आवंटित मतदाता सूची के पृष्ठ में शामिल मतदाताओं के संपर्क में रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!