
खबर सागर
बहुचर्चित तस्लीम हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग
रूद्रपुर में नर्स हत्याकांड के बाद लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच मृतका नर्स के परिजनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गैरसैंण में धरना देने जा रहे थे। इसी को लेकर गदरपुर पुलिस ने गैरसैंण जाने से बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और मृतका के परिजन सड़क पर ही धरना प्रदर्शन करने लगे
मृतका नर्स की बहन ने बताया कि न्याय की मांग को लेकर हम लोग विधानसभा जा रहे थे।
लेकिन उधम सिंह नगर की पुलिस और प्रशासन ने ही हमें यहां पर जबरदस्ती रोक दिया है और मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। हम न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, या तो हम जेल जाएंगे या गैरसैंण जाएंगे।
पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमें विरोध प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है ।
जबकि हमें गैरसैंण में विरोध की जगह भी आवंटित की गई है। लेकिन उधम सिंह नगर पुलिस जबरदस्ती कर रही है और मार्ग अवरुद्ध कर दिया है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि लोकतांत्रिक अधिकार जो हमें मिले हैं वो हमें विरोध भी करने की इजाजत देता है। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने गैरसैंण जा रहे थे। लेकिन पुलिस द्वारा जबरदस्ती हमें यहां पर रोक दिया गया है।
नर्स की हत्या और कुछ अन्य बिंदुओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशासन से गैरसैंण में प्रदर्शन करने की इजाजत मिल चुकी थी। लेकिन जिस तरह से यहां पर प्रशासन हमारे साथ जबरदस्ती कर रहा है वो लोकतंत्र की हत्या है।
सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे वार्ता करने लगे तो कांग्रेसियों ने कहा कि हमारे पास गैरसैंण जाने की अनुमति है तभी किसी अधिकारी ने उन्हें रोकने की बात कही तो धरने पर बैठे तस्लीम जहां के परिजन व धरना दे रहे कांग्रेसियों में आक्रोश पनप गया ।
और उन्होंने बैरियर तोड़ते हुए पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए आगे बड़ गए और पुलिस हाथ मलती रह गई ।मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम से वार्ता होने के बाद मामला शांत हुआ।



