
खबर सागर
ऋषिकेश भानियावाला में चिपको आन्दोलन की गुंज
उत्तराखंड में एक बार फिर से चिपको आंदोलन की गूंज सुनाई देने लगी है,इस बार आंदोलन का केंद्र ऋषिकेश-भानियावाला फोरलेन परियोजनाको लेकर है।
बता दे इस परियोजना के तहत 21 किमी सड़क चौड़ीकरण के लिए 3,300 से अधिक पेड़ों को काटे जाने की योजना बनाई गई है । पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय निवासियों ने इस कटाई के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध जताया ।
महिलाओं ने पेड़ों से चिपककर उनकी रक्षा का संकल्प लिया और इसे चिपको आंदोलन 2.0 नाम दिया ।
विगत दिनों सातमोड़ क्षेत्र में हुए इस बड़े प्रदर्शन में दो पद्मश्री सम्मानित हस्तियों, लोकगायिका और कई पर्यावरणविदों समेत हजारों लोग शामिल हुए ।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया और सरकार से इस परियोजना पर पुनर्विचार करने की मांग की है।



