
खबर सागर
कुमाल्डा पुलिस ने पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी रोकने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चंबा पर्यवेक्षण के दिशा निर्देश पर नशा मुक्त अभियान चलया जा रहा है।
जिसमें चौकी प्रभारी कुमाल्डा विनोद कुमार के द्वारा कुमाल्डा लाल पुल के पास दौराने चैकिंग एक स्कूटी जिसके चालक दर्शन सिंह पुत्र धन सिंह नि0 ग्राम सिल्ला, पट्टी सकलाना, थाना चंबा, जिला टिहरी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 02 पेटी अंग्रेजी शराब इमपिरियल बल्यू मार्का व 03 पेटी बियर मार्का TUBORG pre स्कूटी ऐंटार्क
से बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जिस पर थाना चंबा में मु0अ0सं0 – 07/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनिमय बनाम दर्शन सिंह पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज कुमाल्डा, विनोद कुमार,
कानि0 संजय बलूनी शामिल थे ।