उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 11 बजे 01 बजे तक कनिष्ठ सहायक पदों की लिखित परीक्षा

खबर सागर

 

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 11 बजे 01 बजे तक कनिष्ठ सहायक पदों की लिखित परीक्षा

 

 

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, रायपुर देहरादून के द्वारा दिनांक 19 जनवरी 2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराहन 01:00 बजे तक कनिष्ठ सहायक संवर्ग के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद टिहरी गढ़वाल में भी किया जा रहा है।

उक्त परीक्षा जनपद टिहरी गढ़वाल के टिहरी तहसील क्षेत्रान्तर्गत कुल 10 परीक्षा केन्द्र क्रमशः 1- बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल ग्राम चौकल्याचक, बी. पुरम मार्ग बौराड़ी न्यू टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल। 2- गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज बौराडी नई टिहरी, नियर डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल न्यू टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल। 3- गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज चम्बा ब्लॉक रोड़ चम्बा जनपद टिहरी गढ़वाल।

4- गवर्नमेंट इण्टर कालेज न्यू टिहरी मोलधार नियर कृष्णा चौक मोलधार जनपद टिहरी गढ़वाल। 5 गवर्नमेंट प्रताप इण्टर कालेज बौराड़ी न्यू टिहरी नियर दुर्गा मन्दिर बौराड़ी न्यू टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल। 6- एच.एन.बी. गढ़वाल यूनिवर्सिटी एस.आर.टी. कैम्पस बादशाही थौल टिहरी-रानीचौरी रोड टिहरी गढ़वाल। 7 न्यू टिहरी इण्टरनेशनल स्कूल पैन्यूला तल्ला पोस्ट पांगरखाल जनपद टिहरी गढ़वाल। 8- सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल नियर पुलिस चौकी ढुंगीधार न्यू टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल। 9 सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज एफ-23 टाईप प्रथम न्यू टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल। 10- सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज उनियालसारी चम्बा जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित की जानी प्रस्तावित है।

उक्त परीक्षा के सफल सम्पादन एवं परीक्षा केन्द्रों में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, टिहरी, टिहरी गढ़वाल डॉ अपूर्वा सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्रों की 200 मी. की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधज्ञा लागू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!