उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

ग्राम मसरास में नागदेवता की पालगी के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरु

खबर सागर

ग्राम मसरास में नागदेवता की पालगी के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरु

सनातन धर्म को बढ़ावा व समाज में जन जागरूकता लाने को लेकर ग्राम मसरास में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के साथ शुरु हुई । जिसमें नागदेवता की पालगी व भारी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली ।

गुरुवार को नैनवाग के तहत ग्राम मसरास में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के कथा वाचक राष्ट्रीय संत लवदास जी महाराज ने कथा के पहले दिन श्रीमद भागवत महापुराण के स्मरण से जीवन सफल होता है। और बैकुंठ का धामका मार्ग प्रशस्त होता है । इसमें हर व्यक्ति कोसमय निकालकर भगवान की कथा का रसपान करने से जीवन में सुख समृद्धि व उन्नति की ओर अग्रसर होता है।
उन्होने ने कहा कि सच्चे मन व सेवा भाव से ईश्वरके नाम को जपने एवं सत्संग से ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहने के साथ ही सत्य और धर्म की ओर बढता है।

कथा से पूर्व मुख्य मार्ग से महिलाओं द्वारा जौनपुरी रीति रिवाज और पारंपरिक वेशभूषा के साथ गांव के समीप नाग देवता के मंदिर में कलश भरकर कथा पंडाल में हर्ष उल्लास के साथ पहुंचे । जहा पूजा अर्चना के साथ पांच वेद पाठ के साथ भागवत कथा का आरंभ हुआ ।

मूल पाठ पारायण में – 

श्रीमद् भागवत महापुराण में हम सर्दियां भानु प्रकाश जोशी श्री वृंदावन धाम ।
श्रीमद् देवी भागवत परम श्रद्वेय पंकज नौटियाल ग्राम बिरोड ।
श्री शिव महापुराण परम श्रद्वेय कपिल कृष्ण ग्वालियर एमपी ।
श्री हरिवंश पुराण परम श्रद्वेय विजय कृष्ण कुन्ना जौनसार ।
श्री रामचरित्र मानस परम श्रद्वेय अजय कृष्णा देवल खाटल |

इस मौके पर कथा में संत शंकर महाराज महाराष्ट, राम दास महाराज बद्रीनाथ से, आचार्य, रोहित, यज्ञ कर्ता विजेन्द्र प्रसाद सेमवाल, कपिल सेमवाल आचार्य , रोहित, गंभीर सिंह रावत,नागेंद्र प्रसाद सेमवाल, प्रमिला चौहान, राजेश कैन्तुरा, दिनेश प्रसाद डंगवाल, जयंती प्रसाद आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!