
खबर सागर
नैनीताल जिले में भी सावन की कांवर लाने का भक्तों को बढ़-चढ़कर देखा जा रहा है,वही नैनीताल जिले के रामनगर का सबसे छोटा कांवरिया भी गया हरिद्वार ,बोला हरिद्वार से पैदल चलकर और कावड़ में लाये पवित्र गांगजल से शिव भगवान को करूँगा।अभिषेक।
नैनीताल जिले के नन्हे कांवड़ियों के भोलेनाथ की जयकारे से यात्रा में इनकी आवाज में भोलेनाथ का जयकारा मन को मोह रहा है ।
बता दें कि कुमाऊं क्षेत्र में भी अब सावन की कांवर में कांवरिया बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ।
नैनीताल जिले के रामनगर में भी बड़े कांवड़ियों के साथ ही अब नन्हे मासूम कावड़िये भी अपने हाथों से हरिद्वार से पैदल चलकर ले जल भरकर,उस जल से भोले को अभिषेक करने का संकल्प लिए कावड़ लेने निकल पड़े हैं।
बता दें कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है।बाबा भोलेनाथ के भक्त कांवड़ लेकर बोल बम का जयकारा लगाते बाबा का जलाभिषेक करने हरिद्वार से रामनगर को 180 किलोमीटर से ज्यादा की कठिन यात्रा को श्रद्धा और उल्लास के साथ तय कर रहे हैं।
इस सब के बीच इस कांवड़िया पथ पर जो सबसे ज्यादा मनभावन नजारा है वह है बाबा के छोटे-छोटे मासूम भक्त लक्की पांडे जो 9 वर्ष के है ।
और रुद्र बेलवाल जो 5 वर्ष के भोले है,जो भोले के जयकार पूरी श्रद्धा के साथ लगा रहे है।
लक्की कहते हैं कि वह भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं इसीलिए वह अपने बड़ों के साथ पूरी श्रद्धा के साथ कावड़ लेने हरिद्वार को जा रहे हैं,
वहीं लंबे समय से कांवर ला रहे धीरज बेलवाल कहते हैं कि पिछले कई वर्ष से वह कावड़ ला रहे हैंI
वह कहते हैं की हम पांच लोगों ने शुरुआत की थी।
और आज रामनगर से लगते ग्राम साँवल्दे के 32 से ज्यादा कांवरिया कावड़ लेने हरिद्वार जा रहे हैं,जिसमे बच्चा भी है।



