उत्तराखंडसामाजिक

जौनपुर के ग्राम सभा तुनेटा में ततैया के काटने से पिता पुत्र की मौत क्षेत्र में छाया मातम

खबर सागर

 

जौनपुर के ग्राम सभा तुनेटा में ततैया के काटने से पिता पुत्र की मौत क्षेत्र में छाया मातम

 

प्रखड़ जौनपुर के ग्राम सभा तुनेटा में पिता व पुत्र जंगल में पशु चुंगाने गया था । कि ततैयों के झुंड के काटने से दोनों की मौत हो गई जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है ।

रविवार को जौनपुर के ग्राम
तुनेटा के 47 वर्षीय सुंदरलाल व 8 वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ पशु (गाय ) चराने जंगल गए थे, कि अचानक जंगल में ततैया के छता फट गया और उसमें से सैकड़ों की तादाद में ततैया ने अभिषेक पर हमला कर दिया जिसको बचाने के लिये अभिषेक के पिता सुंदरलाल ने अभिषेक को ढक लिया जिससे ततैया ने उनको अपना शिकार बना लिया।जिससे पिता पुत्र बुरी तरह से घायल हो गए।
जिसकी सूचना पर ग्रामीणों द्वारा पिता पुत्र को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया गया वह दोनो को अस्पताल में भर्ती करने के लिये कहा गया परन्तु उनके परिजन दोनो को घर ले गए जिससे के बाद दोनो की मौत हो गई । पुलिस द्वारा शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर के एस चौहान ने बताया कि ततैया द्वारा दोनों को बहुत ही बुरी तरीके से काटा गया था जिससे दोनो पिता पुत्र की नसे सूज गई थी जिससे दोनो की मौत हो गई उन्होने कहा कि सुंदर लाल के शरीर में ततैया ने करीब 100 से अधिक डंक मारे थे वह अभिषेक के शरीर में 60 से अधिक डंक थे। उन्होने कहा कि ततैया द्वारा मारे गए डंक में जहर होता है जो हल्के हल्के शरीर में फैलता है। उन्होने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दोनो पिता पुत्र को बचाने का प्रयास किया गया था परन्तु उन्हें नहीं बचाया जा सका।
ग्राम प्रधान गोविंद सिंह नें बताया कि सुंदरलाल 47 वर्ष और उनके पुत्र अभिषेक उम्र 8 वर्ष जंगल गाय चराने गए थे ततैया द्वारा हमला करने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर ग्रामीणों द्वारा दोनो को उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर दोनों की मौत हो गई ।
उन्होंने कहा कि उनके परिवार में सुंदरलाल के परिवार में छोटा एक लडकी, एक लडका और पत्नी को अपने पीछे छोड़ गए है ,और वह अकेले अपने परिवार का पालन पोषण करते थे उन्होंने सरकार और वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना की मांग की है।
मसूरी डीएफओ अमित कंवर ने कहा कि मसूरी के पास ग्राम सभा तुनेटा के पिता पुत्र की ततैया के काटने से मौत हो गई है विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। वही सरकार द्वारा पिता पुत्र को 6-6 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!