उत्तराखंडक्राइम

रामनगर में रोडवेज बस चालक के साथ अज्ञात कार चालक ने की मारपीट

खबर सागर

 

रामनगर में उत्तराखंड परिवहन निगम के एक संविदा चालक के साथ अज्ञात कार चालक ने फिल्मी स्टाइल में बस के आघे अपनी कार लगाकर,रोडवेज के ड्राइवर के साथ मारपीट करने के साथ ही उसकी वर्दी भी फाड डाली, घटना को लेकर पीड़ित चालक द्वारा रामनगर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम के रामनगर डिपो में तैनात संविदा चालक भैरवनाथ गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरी में बताया कि शनिवार की सुबह वह रामनगर से रामनगर डिपो की बस में यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था उसका आरोप है ।
ईसी बीच एक अज्ञात कार चालक ने उसकी बस के आगे अपनी कार जबरन खड़ी करते हुए उसके साथ मारपीट की, चालक का कहना है कि कार चालक द्वारा की गई घटना के बाद उसने व मुश्किल बस में ब्रेक मारा जिससे एक अप्रिय घटना घटना से बच गई ।

लेकिन बस में सवार यात्री घबरा गए, उसका आरोप है की इसी बीच कार में से अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला करने का भी प्रयास किया तथा मारपीट के दौरान उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई ।

घटना के बाद चालक काफी डर गया और उसने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी ,जिसके बाद मौके पर पहुंची दूसरी बस से यात्रियों को हरिद्वार रवाना किया गया ।

वहीं मामले में कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि बस चालक की तहरीर पर जांच की जा रही है आरोप सही पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!