
खबर सागर
सतपुली में बन रही सार्वजनिक पार्किंग पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। इस पार्किंग को जीएनबीएन के माध्यम से बनवाया जा रहा है ‘
जिस पर खराब गुणवत्ता से निर्माण पर स्थानीय लोग मुखर हो गए हैं ।
स्थानीय निवासी मनीष खुगशाल ने कहा की लाखों रुपए की लागत से बन रही पार्किंग में मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है ।
इसके साथ ही पार्किंग के पुस्ते बनने के साथ ही उनमें दरारें भी साफ़ देखी जा सकती है जिससे इसकी गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है ।
उन्होंने कहा की आने वाले बरसाती सीजन में यह पार्किंग कभी भी ढह सकती है जिससे जान माल के साथ ही भारी नुकसान की संभावना है ।
उन्होंने जिला अधिकारी पौड़ी डॉक्टर आशीष चौहान से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है ।
इस पूरे मामले में जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है ।
अब इस पार्किंग निर्माण कार्य की जांच के लिए एसडीएम सतपुली को नामित कर रहे हैं जो जांच कर अखाय उनके समक्ष उपलब्ध कराएंगे जिसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



