उत्तराखंडक्राइम

खड़िया खनन को लेकर भीड़ी गांव के लोग दो पक्ष आमने सामने

खबर सागर

 

खड़िया खनन को लेकर भीड़ी गांव के लोग दो पक्ष आमने सामने

 

दफौट क्षेत्र के भीड़ी गांव में खड़िया खनन को लेकर गांव के लोग दो पक्षों में बंटे हुए है। एक पक्ष पट्टा धारक के समर्थन में तो दूसरा विरोध में दिख रहा है।
समर्थन पक्ष के लोगों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात की। समस्या के समाधान की मांग की। जिससे सौहार्द वातावरण गांव में बनाया जा सके।
कल भीड़ी गांव के कुछ लोग जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने खड़िया पट्टा धारक पूरन चंद्र तिवाड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन पर गांव का माहौल बिगाड़ने तथा बगैर अनुमति के खनन कार्य करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। आज गांव के ही कुछ लोग पट्टा धारक के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी से मिले। उन्होंने बताया कि पूरन चंद्र तिवारी की माइन में मानक के अनुरूप काम हो रहा है, लेकिन गांव के ही माधवानंद को माइन में बतौर मुंशी रखा था।

उस पर पट्टाधारक के हितों के विपरीत काम नहीं करने का आरोप लगाया। इस कारण पट्टाधारक ने उसे हटा दिया है। अब वह गांव में लोगों को पट्टाधारक के खिलाफ भड़का रहा है।

इससे गांव में माहोल खराब हो रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!