
खबर सागर
भीम आर्मी प्रमुख और नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर हरिद्वार के संत समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है।
संतो का कहना है की चंद्रशेखर आजाद अपने घर पर नवाज पड़वाए मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति न करें।
आपको बता दें की नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
इस विडिओ में लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि मैंने अपनी बात कई बार नेशनल मीडिया में पूछी है कि अगर हिंदू धर्म की आस्था है कि दस दिन कांवड़ यात्रा चलती है,जिसके चलते सारे होटल और अस्पताल बंद हो जाते हैं।
अस्पताल बंद होने से कोई कहीं नहीं जा सकता और कितनी परेशानी होती है ।
लेकिन उनकी आस्था को देखते हुए लोग सहते हैं, अगर ईद वाले दिन 20 मिनट के लिए नमाज हो रही है तो यह पहले होने नहीं देंगे।



